सुपौल। भाजपा चला गांव की ओर अभियान कार्यक्रम के तहत किशनपुर प्रखंड के तुलापट्टी पंचायत के 04 बूथों पर प्रवास कार्यक्रम किया गया। शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह गांव चलो अभियान के मंडल संयोजक अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि यह किशनपुर प्रखंड के सभी पंचायतों में होना है। सभी बूथों पर पदाधिकारियों का प्रवास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से उनका फीडबैक भी लेना है। मौके पर पूर्व मुखिया ब्रजेश कुमार यादव, अभियान के मंडल सह संयोजक मिथिलेश झा, बूथ संयोजक विशुनदेव साह, रामनारायण शर्मा, रत्नेश सिंह, रामेश्वर शर्मा, बलदेव साह, महेश्वर शर्मा, लालबहादुर यादव, उपेंद्र मंडल आदि मौजूद थे।
किशनपुर : भाजपा चला गांव की ओर कार्यक्रम के तहत लोगों को दी केंद्र सरकार के योजनाओं की जानकारी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं