Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

चोरी : सेवानिवृत आईजी के घर को चोरों ने बनाया निशाना

सुपौल। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरुआरी पंचायत वार्ड 01 स्थित सेवानिवृत आईजी स्व विजय प्रताप सिंह के घर शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। परिजन के नहीं रहने के कारण कितने की चोरी हुई है, इसका सही आकलन नहीं मिल पाया है। हालांकि लोगों की माने तो लाखों की चोरी हुई है। घर के देखरेख करने वाले उस्मान ने बताया की शनिवार सुबह जब वह पहुंचा तो देखा कि मैन गेट का कुंडी कटा हुआ है। ताला बगल में फेंका हुआ है। वहीं मैन गेट का ताला टूटने की जानकारी स्थानीय मुखिया पंकज प्रताप सिंह सहित आसपास की लोगों की दिया। जिसके बाद आसपास के लोगों के साथ जब घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि रूम में रखे गोदरेज क्षतिग्रस्त है। सामान बाहर फेंका हुआ है। चोरी की घटना की सूचना परिजन एवं स्थानीय पुलिस को दी। उस्मान ने बताया कि सेवानिवृत्ति आईजी स्व विजय प्रताप सिंह के दोनों पुत्र बहार रहते हैं। बताया की कोशलेश प्रताप सिंह महाराष्ट्र एवं कमलेश प्रताप सिंह सहरसा में रहते हैं। बताया कि परिजन के बाहर रहने के कारण कौन-कौन से सामान की चोरी हुई है। कितने की चोरी हुई है। इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाया है। चोरी की घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार एवं सदर थाना प्रभारी थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। वहीं मौजूद स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोगों ने पुलिस पदाधिकारी से गांव में विगत वर्षों में हुए चोरी की घटना की जानकारी दी। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि विगत कुछ वर्षों से चोरी की घटना अधिक होने लगी है। ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी से गांव में पुलिस गश्ती बढ़ाने का आग्रह किया। 



कोई टिप्पणी नहीं