Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : अबकी बार 400 पार नारों के साथ राजद के चुनाव कार्यालय का हुआ उद‍्घाटन



सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन प्रखंड इकाई के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को पिपरा विधायक रामविलास कामत, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान, जदयू जिला उपाध्यक्ष हरेकांत झा ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। उद्घाटन समारोह का अध्यक्षता राजग किशनपुर के संयोजक दिलीप यादव ने किया। मौके पर विधायक श्री कामत ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रत्याशी दिलेश्वर कामैत एक लोकप्रिय और स्वच्छ सभी के नेता हैं। उन्हें वोटे देने की अपील की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार विकास पुरुष है। नरेंद्र मोदी ने देश के लिए वह काम किया, जो 70 वर्षों तक कांग्रेस के शासन में नहीं हुआ था। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष प्रधान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार महिलाओं को शक्तिकरण के लिए जो कार्य किए हैं। वह अपने आप में मिसाल है। हरेकांत झा ने कहा कि बिहार में नीतीश की और केंद्र में नरेंद्र मोदी के डबल इंजन की सरकार है। इसलिये विकास की गति से तेज होगी। कार्यक्रम को मो नईमउद्दीन, आलोक यादव, जगन्नाथ यादव, पप्पू कुमार जायसवाल, अरुण कुमार जायसवाल, महामाया चौधरी, रमेश ठाकुर, रविंद्र साह, विद्यानंद साह, सत्यदेव कामत, सत्यनारायण मेहता, गोपी मुखिया, रामदेव पंडित, जगदीश यादव आदि ने भी संबोधित किया। सभी नेता व कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अबकी बार 400 पार की तर्ज पर चुनाव जीता जायेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं