Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

चुनाव कार्य में शामिल कर्मियों के लिये पानी उपलब्‍ध करायेगा सुपौल डेयरी, डीएम ने किया निरीक्षण



सुपौल। ज‍िलाधिकारी कौशल कुमार शुक्रवार को सुपौल डेयरी प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कोसी दुग्ध संघ के प्रबंधक निदेशक से लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी हेतु पानी की उपलब्धता हेतु विचार-विर्मश किया गया। जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त सुधीर कुमार द्वारा पैकिंग मशीन का निरीक्षण और इससे संबंधित तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली गई। प्रबंध निदेशक द्वारा बताया गया कि 06 मई 2024 को चुनाव कार्य में संलग्न कर्मियों हेतु लगभग 50 हजार लीटर (200 एमएल पैक में) पीने के पानी की उपलब्धता संघ द्वारा करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अन्‍य अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं