Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : अगलगी की घटना में पाँच घर जल कर राख, तीन मवेशी की भी झुलसने से मौत

सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ललितग्राम थाना क्षेत्र के मधुबनी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 06 में गुरुवार की अहले सुबह अचानक आग लग गयी। आग लगने से पांच परिवारों के पांच घर समेत लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी। इस घटना में तीन मवेशी की भी झुलसने से मौत हो गयी। मो रफीक अंसारी, मो रसीद अंसारी, मो मोइन अंसारी, मो जलाल अंसारी व मो सफीक अंसारी का एक घर समेत अन्य सामान व मवेशी जल गया। हालांकि आग कैसे लगी, इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। जानकारी अनुसार गुरुवार की सुबह परिवार के सभी लोग सोये हुए थे। इसी क्रम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कुछ देर बाद धुंआ से जब गृहस्वामी की आंख खुली तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। गृहस्वामी के हल्ला मचाने के बाद जब तक आसपास के लोग स्थल पर पहुंचते तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने अन्य घरों को अपने आगोश में ले लिया। सूचना पाकर आसपास के ग्रामीणों मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने लगे। लेकिन तब तक 05 घरों में आग पूरी तरह फैल गयी थी। अगलगी को लेकर थाना को भी सूचित किया गया। लेकिन दमकल गाड़ी के पहुंचने से पूर्व करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।



कोई टिप्पणी नहीं