Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प‍िपरा : मन को ईश्वर की भक्ति में लगाकर छोड़ दिया जाए, तभी कल्याण संभव



  • श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का हुआ आयोजन
सुपौल। पिपरा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 04 में ग्रामीणों के सहयोग से श्रीश्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन की जा रही है। 17 अप्रैल को महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा निकालकर किया गया। यज्ञ स्थल पर शिव पार्वती, राधा कृष्ण सहित विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। वही एक हवन कुंड भी बनाया गया है। जिसमें सुबह 08 बजे सुबह से 02 बजे दिन तक हवन में हरिद्वार से आए शंभू बाबा एवं बालक बाबा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की जा रही है। वृंदावन से आई कथा वाचिका पूनम शास्त्री के द्वारा कथा वाचन किया जाता है। गुरुवार को प्रवचन करते हुए कथा वाचिका पूनम शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि सुख-दुख मनुष्य के कर्म और भाग्य का फल होता है। मनुष्य का भला इसी में है कि मन को ईश्वर के भक्ति में लगाकर छोड़ दिया जाए तभी उनका कल्याण संभव है। उन्होंने कहा कि अनुकूल और प्रतिकूल दोनों ही परिस्थितियों में अवधूतों का समानभाव पड़ता है और वे मानव कल्याण के लिए स्त्री पुरुष का भेद नहीं करते। कथा को सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर आनंद लिया। शिव शक्ति महायज्ञ को सफल बनाने के लिए मनीष कुमार भारती उर्फ ओम जी, रोशन कुमार, रुद्र नारायण ठाकुर, सुख सागर सिंह, बीरबल सिंह उमेश साह, दिनेश शाह, सियानंद सिंह, लाल बहादुर मेहता, सरपंच मिथिलेश राय, नीतीश दास, देवनारायण ठाकुर, जीवनाथ यादव का सराहनीय योगदान है।

कोई टिप्पणी नहीं