सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करजाईन थाना क्षेत्र के गोसपुर स्थित मधेपुरा उपशाखा नहर में शुक्रवार की दोपहर में डूबे बच्चे की लाश शनिवार सुबह में बरामद किया गया। बताया जाता है कि गोसपुर वार्ड 07 निवासी माधुरी मंडल के पुत्र सरोज कुमार (10) वर्ष और छातापुर थानाक्षेत्र के उधमपुर निवासी कलानंद मंडल के 09 वर्षीय पुत्र मिंटू कुमार नहर में डूब गया। बच्चे को डूबते देख आसपास के लोगों ने एक बच्चा सरोज कुमार को बचा लिया। वहीं मिंटू कुमार वर्ष की खोजबीन शुरू की। ग्रामीण की मदद से 17 घंटे के बाद डूबे हुए जगह से 100 मीटर की दूरी पर से मिंटू कुमार का शव पानी से बाहर निकाला गया। जिसे देख मृतक के माता पारो देवी की होश उड़ गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। करजाईन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया है। बच्चें का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
राघोपुर : नहर में डूबने से 09 वर्षीय बालक की मौत, 17 घंटा बाद मिला शव
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं