Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : वज्रपात की चपेट में आने से किसान की घटना स्‍थल पर ही हुई मौत



सुपौल। सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड एक में बुधवार की सुबह वज्रपात की चपेट में आने से एक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच भी कोहराम मच गया। मृतक किसान की पहचान सिमराही नगर पंचायत के वार्ड नंबर 01 निवासी 32 वर्षीय श्याम सुंदर शर्मा के रूप में किया गया। जानकारी अनुसार बुधवार की सुबह मूसलाधार बारिश के बीच श्याम सुंदर शर्मा अपने खेत में काम रहा था, इसी दौरान तेज आवाज से वज्रपात हो गई, जिसके चपेट में आने से किसान की घटना स्थल पर मौत हो गया। घटना के बाद अन्य लोगों द्वारा जैसे ही परिजनों को इस घटना की जानकारी दी गई, परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी 30 वर्षीया सीमा देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी सीमा देवी अपने पति के शव को देख बार बार बेहोश हो जा रही थी। मृतक के परिजनों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के कारण खेत में अत्यधिक पानी लग गया था, जिसके कारण मृतक बुधवार की सुबह कुदाली लेकर अपने खेत पर जाकर खेत से पानी निकालने के लिए मेढ़ काट रहा था। इसी दौरान करीब 09 बजे अचानक आसमानी बिजली गिरने से वह खेत में ही गिर पड़ा। इस घटना की खबर मिलने पर जब तक लोग दौड़कर खेत में उसके पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिजन मृतक के शव को खेत से उठाकर घर ले गया। जहां घटना की जानकारी होने के बाद दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

कोई टिप्पणी नहीं