Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन, राहुल गांधी को जननायक बताते हुए किया पलटवार



सुपौल। युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा ने अपने समर्थकों के साथ सुपौल अंबेडकर चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष राजनयन गुप्ता एवं प्रखंड अध्यक्ष शिवनंदन यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पुतला दहन के दौरान लक्ष्मण झा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जननायक कहे जाने से सत्ताधारियों में खलबली मच गई है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने आज़ादी से लेकर अब तक देश को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राहुल गांधी जन-जन के नायक हैं। अगर किसी को इस पर आपत्ति है तो वे बताएं कि प्रधानमंत्री को क्या संबोधित किया जाता है और मुख्यमंत्री को क्या कहा जाता है। राहुल गांधी को बरसाती मेंढक कहने वालों को पहले अपने विधानसभा क्षेत्र में काटे गए नामों को जोड़ने का काम करना चाहिए, यही लोकतंत्र को बचाने का उचित तरीका है।

उन्होंने नगर परिषद पर भी हमला बोला और पूछा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस और राजद महागठबंधन के बैनर हटाने का आदेश किसने दिया था। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि महावीर चौक पर निर्माणाधीन नाला कार्य को राहुल गांधी की यात्रा से पहले पूरा किया जाए और सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।

कार्यक्रम में उस्मान आज़ाद, सोहन रजक, दिनेश कुमार, अनिता कुमारी, कंचन देवी, प्रमिला देवी, संतोष कुमार, माखन कुमार, रोशन कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं