Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : पैक्स एवं व्यापार मंडल में धान की बिक्री कर किसान ले सकते हैं सरकारी लाभ

  • सुखासन पंचायत में धान खरीद शुरू, डीएम ने किया उद्घाटन

सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के सुखासन पंचायत में बुधवार को पैक्स द्वारा धान खरीद कार्य का शुभारंभ डीएम कौशल कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पंचायत की मुखिया कुमा देवी ने डीएम को पाग, चादर व पौधे देकर स्वागत किया। पैक्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम ने कहा कि धान बेचने के लिए पैक्स एवं व्यापार मंडल सरकारी क्रय केंद्र है। वहां किसान अपना धान बेच कर एमएसपी का लाभ लें। पैक्स को धान देने पर 48 घंटे में बैंक खाते में राशि भेज दी जाएगी। किसानों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग सीधे पैक्स में धान देकर राशि प्राप्त करें। इसमें कहीं कोई दलाल व बिचौलिया का बात नहीं आता है। कहा कि यही धान अगर आप बाजार में अन्य व्यापारियों को देते हैं तो 1500 से 1600 रूपये प्रति क्विंटल ही मूल्य मिलता है। जिससे किसानों को आर्थिक क्षति होती है। इसलिए बिचौलिए और दलाल के बहकावे में नहीं आकर सीधे पैक्स में जाकर धान दें। डीएम ने कहा कि सरकार के द्वारा निर्देश है कि कोई भी किसान अगर अपने खेत में पराली जलाते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के अलावे सरकार से मिलने वाले सभी प्रकार के लाभ से वंचित कर दिया जाएगा। कहा कि खेत में पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति घट जाती है। जिला सहकारिता पदाधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि सुपौल जिले प्रतिवर्ष धान खरीद में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर रही है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में लक्ष्य के अनुसार जिले में 22 हजार किसानों से 01 लाख 45 हजार एमटी धान का खरीद किया गया। लेकिन इस वर्ष उससे भी अधिक धान खरीद के लक्ष्य की संभावना है। उन्होंने कहा कि सभी छोटे-बड़े किसान धान की बिक्री पैक्स या फिर व्यापार मंडल में ही करें। जिसमें अधिक लाभ मिलेगा और समय से राशि भी बैंक खाते में जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी हिमांशु कुमार, कमलेश कुमार, किसान रामचंद्र यादव, नरेश यादव, सुरेश यादव, मनोज यादव सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं