Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

ग्राम चौपाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर युवा राजद कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, केंद्र सरकार के गलत नीतियों का विरोध करने का लिया निर्णय

सुपौल। युवा राजद के ग्राम चौपाल की सफलता को लेकर गुरुवार को मरौना प्रखंड में मुखिया अशोक यादव के आवास पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता समेत मुख्य अतिथि युवा जिलाध्यक्ष अनोज आर्य उर्फ लव यादव भी शामिल हुए। मौके पर कार्यकर्ताओं से आगामी ग्राम चौपाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर विचार विमर्श किया गया। खास कर संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को सुपौल जिला के सभी 11 प्रखंड मुख्यालय पर युवा राजद द्वारा विशाल ग्राम चौपाल लगाकर केंद्र सरकार के गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में राजद के तमाम कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और कहा कि संविधान दिवस पर हर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्यां में कार्यकर्ता जुटेंगे। बैठक की अध्यक्ष्ता प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने की। इधर ग्राम चौपाल सफलता को लेकर सर्वसम्मति से मरौना प्रखंड संचालन समिति बनायी गयी। जिसमें अशोक यादव संयोजक, सत्यनारायण यादव व जयकृष्ण यादव सह संयोजक, महावीर मस्ताना, रामकिशुन यादव, मिथलेश ठाकुर, रामसागर यादव, बेचन भंडारी, जय प्रकाश यादव, मो अलाउद्दीन खां, रविन्द्र यादव, रामनाथ यादव, प्रदीप यादव, रामनारायण राज, रामबालक यादव, विनोद यादव, भुल्ला यादव, गजाधर यादव, मो मारूफ, जनार्दन सादा, बीरेंद्र यादव, श्यामसुंदर यादव, मो फिरोज आलम, भरत यादव उर्फ सुशील यादव, माणिकलाल यादव, श्रीप्रसाद यादव, ब्रह्मदेव शर्मा, बीरेंद्र यादव शामिल हैं। बैठक में महिला जिलाध्यक्ष सोनी यादव, जिला महासचिव मो मुस्ताक, विद्यानंद कुमार, अनुपम आनंद, अभिषेक कुमार, रूपेश शर्मा, अमित कुमार आदि मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं