सुपौल। लोक आस्था का महापर्व छठ की अंतिम तैयारी चल रही है। वहीं घर के लोग घाट निर्माण से लेकर छठ की जरूरी सामान खरीदारी में मशगूल हैं। प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न घाटों का जायजा ले रहे हैं। इसी क्रम में प्रतापगंज प्रखंड में बीडीओ श्रीराम पासवान, सीओ अंशु कुमार तथा थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन प्रखंड अंतर्गत सुखानगर एमबीसी नहर घाट का निरीक्षण किया। जहां पंचायत के मुखिया रंजीत प्रसाद सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। कहा कि खतरनाक घाट पर बैरकेटिंग व गोताखोर की व्यवस्था रहेगी। अधिकारियों ने सूरजापुर पंचायत के मुखिया महानंद पासवान, दुअनिया पुल घाट के पास जय किशोर भुसकुलिया को उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही छोटे बच्चों की निगरानी व गहरे पानी में स्नान करने पर नजर रखने की बात कही।
प्रतापगंज : महापर्व छठ की तैयारी अंतिम चरण में, अधिकारी घाटों का ले रहे जायजा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं