Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वन स्टेप डांस एंड मार्शल आर्ट एकेडमी द्वारा छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का किया गया वितरण

सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित पब्लिक लाइब्रेरी एंड क्लब परिसर में शुक्रवार को वन स्टेप डांस एंड मार्शल आर्ट एकेडमी सुपौल के अध्यक्ष सह सोशल डेवलपमेंट एंड वेलफेयर एसोसियसन पटना-4 के सचिव डॉ संजीव कुमार गुप्ता द्वारा अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 251 छठ व्रती के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।


मौके पर व्रतियों को कोनिया, नारियल, संतरा, सेब, टाब, नींबू एवं अगरबत्ती प्रदान किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ विजय शंकर चौधरी, रेडक्रॉस सचिव राम कुमार चौधरी, संजीव यादव, राजेश मोहनका, वन स्टेप डांस एंड मार्शल आर्ट के संचालक राज कुमार, राधेश्याम साह, अमरनाथ साह, बीएन झा, रशिम जायसवाल, कुमार चंदन, मनोज कुमार साह, नुनु कामत, ननकी महतो, राजीव कुमार आदि उपस्थित थे।




कोई टिप्पणी नहीं