Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : अज्ञात लड़की की लाश मिलने से मची सनसनी

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के लौकहा पंचायत के बैसा गांव के वार्ड 10 से बुधवार की सुबह एक अज्ञात लड़की के शव को पुलिस ने बरामद किया है। एक अज्ञात लड़की की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि शव मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा भपटियाही थाना पुलिस को दी गई। जहां थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने अपने दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बैसा गांव के राजकुमार मेहता के घर के पिछवाड़े बांसबाड़ी के झाड़ी में एक अज्ञात लड़की के शव को फेंक दिया गया था। स्थानीय लोगों ने उक्त लड़की के रेप कर हत्या करने की आशंका जतायी है। शव देखने से करीब एक सप्ताह पूर्व का लग रहा है। जो टॉप और लेजिंस पहनी हुई है। हालांकि लोगों द्वारा तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है। बताया गया कि राजकुमार मेहता के परिजन घर के पिछवाड़े गया तो देखा एक लड़की का लाश झाड़ी में फेंका हुआ है। जिससे काफी दुर्गंध आ रही थी। इसकी सूचना भपटियाही थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही भपटियाही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर अज्ञात लड़की के शव को कागजी प्रक्रिया कर अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल सुपौल में पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण शव को भागलपुर पोस्टमार्टम हेतु भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लड़की के चेहरा का पहचान छुपाने के लिए उसके चेहरे पर वार कर दिया था। बताया कि घटना को लेकर प्रथम दृष्टया हत्या करने का मामला प्रतीत होता है। शव के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। जिस आधार पर वैज्ञानिक अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। स्थानीय लोगों द्वारा भी शव की पहचान नहीं की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।



कोई टिप्पणी नहीं