Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : सर्दी जुखाम के बाद काढ़ा पीने से एक ही परिवार के पांच लोग बेहोश, दो की हालत गंभीर

सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 05 में मंगलवार की सुबह काढ़ा पीने से एक ही परिवार के पांच लोग बेहोश हो गए। जिसके बाद सभी लोगों को बेहोशी अवस्था में रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया। जहां दो के गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 



जानकारी अनुसार मोतीपुर वार्ड नंबर 05 निवासी 82 वर्षीय मो सुभान के घर सर्दी जुखाम रहने के कारण परिवार के सभी लोगों ने जंगली जड़ी-बूटी से काढ़ा बनाकर पिया। जिसके लगभग 20 मिनट बाद परिवार के सभी सदस्य एक-एक करके अचानक बेहोश होने लगे। उसके बाद जब काढ़ा को परिवार के अन्य लोगों ने बारीकी से देखा तो काढ़ा में एक जंगली कीड़ा मिला। जिसके बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में सभी लोगों को रेफरल अस्पताल राघोपुर लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद मो सुभान और सगीरा खातून की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। काढ़ा पीने से बेहोश होने वालों की पहचान एक ही परिवार के 82 वर्षीय मो सुभान, 46 वर्षीय सगीरा खातून, 33 वर्षीय सदीना खातून, 35 वर्षीय सैनव खातून और 12 वर्षीय सकीना खातून के रूप में किया गया।


कोई टिप्पणी नहीं