Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विवादित जमीन पर बनाया जा रहा घर, पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

सुपौल। सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत पिपरा खुर्द पंचायत के परसा टोला अमठो वार्ड नम्बर 08 में विवादित जमीन पर घर बनाने को लेकर पीड़ित पक्ष के स्व० लक्ष्मी मंडल के पुत्र गुणेश्वर मंडल ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। 


 थाना में दिए आवेदन में दूसरे पक्ष के बलदेव मंडल पिता दुखरण मंडल, किरण देवी पति बलदेव मंडल, संजय मंडल पिता बलदेव मंडल, आशा देवी पति संजय मंडल, मसो० चुनिया देवी पति स्व० नागेश्वर मंडल तथा रंजीत मंडल व सुनील कुमार मंडल पिता स्व० नागेश्वर मंडल पर आरोप लगाते हुए पीड़ित श्री मंडल ने बताया कि अनुमण्डल दण्डाधिकारी के न्यायालय में लंबित वाद संख्या 583/23 अंदर धारा 188 द०प्र०स० के बावजूद दूसरे पक्ष द्वारा उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा कर हथियार व लाठी के बल पर विवादित स्थल पर पक्का का मकान बनाने हेतु सेटरिंग लगा रहा था। बताया कि अनुमण्डल दण्डाधिकारी के न्यायालय द्वारा धारा 188 द०प्र०स० के उल्लंघन के कारण चौकीदार नियुक्त करने का आदेश भी दिया गया था। 
   
गुनेश्वर मंडल ने बताया कि प्रशासन के द्वारा निर्माण कार्य रोकने के लिए पाँच-पाँच बार पुलिस आई। किन्तु विपक्षी द्वारा निर्माण कार्य लगातार जारी है। पीड़ित श्री मंडल ने थानाध्यक्ष से मारपीट एवं किसी भी प्रकार की खून खराबा की घटना को रोकने के लिए अविलंब चौकीदार नियुक्त करने की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं