सुपौल। छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित ललित नारायण सभागार में अवर निर्वाचन पदाधिकारी वीरपुर वेद ऋचा ने प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ के साथ बैठक की, बीडीओ रितेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हुई बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय के अंदर पुरा करने का निर्देश दिया गया। पुनरीक्षण कार्य की धीमी रफ्तार पर श्रीमति ऋचा ने नाराजगी जताते कहा कि कोई भी बीएलओ रिपोर्ट नहीं करते हैं। सिर्फ सेल्फी भेज देने से काम नहीं चलेगा। मृत मतदाताओं का नाम विलोपित करने के लिए निर्वाचन आयोग दिल्ली कई बार आगाह कर चुकी है। निर्वाचन आयोग के साथ भागलपुर में हुई बैठक में भी जिला प्रशासन पर तल्ख टिप्पनी की गई। ऐसे में पुनरीक्षण कार्य में उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। नौ दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण कार्य को हरहाल में पूरा कर लेना है। ताकि 01-01- 2024 को मतदाता सुचि का अंतिम प्रकाशन किया जा सके। बीच की अवधि में दावा आपत्ति की प्राप्ति तथा उसका निष्पादन किया जाना है। बीडीओ श्री सिंह ने बीएलओ से कहा कि दो महीने का समय बचा है। 35 से 40 वोटरों को जोडना है। पुनरीक्षण का कार्य ऑनलाइन ही कराया जाना है, प्रखंड कार्यालय स्तर से दैनिक प्रगति की समीक्षा की जाएगी। जिन बीएलओ को ऑनलाइन करने में दिक्कत हो रही है उन्हे कार्यालय स्तर से सहयोग किया जाएगा। इस दौरान बीएलओ के द्वारा पुनरीक्षण कार्य में आ रही समस्याओ से अवगत कराया गया। जिस पर अवर निर्वाचन पदाधिकारी एवं बीडीओ ने समस्या निदान के उपायों को सुझाया और हरसंभव सहयोग करने की बात कही, बैठक में बीएलओ के अलावे उच्च प्लस टू विद्यालय के एचएम, जीविका बीपीएम व नीजि शिक्षण संस्थान के संचालक आदि शामिल हुए।
छातापुर : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने का दिया निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं