Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : एक साथ पांच लोगों के घरों में चोरी, लाखों का सामान व नगद ले गये चोर

सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा पंचायत के बिशनपुर एवं गेल्हिया गांव में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने अलग-अलग जगह पर पांच घरों से लाखों नगदी सहित जेवरात चुरा लिए।


 जानकारी अनुसार बिशनपुर वार्ड नंबर 13 में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्रीप्रसाद यादव के घर से अज्ञात चोरों ने बक्सा एवं ट्रक में रखें 02 लाख 45 हजार सहित जेवरात, सोने का चैन, अंगूठी, चक्ती सहित लगभग 03 लाख का जेवरात पर हाथ साफ कर लिया। गृहस्वामी ने बताया घर के पीछे का दरवाजा तोड़ सूने घर में रखा ट्रक एवं बक्से को तोड़कर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि सर्विस बुक जन वितरण की लाइसेंस अनुज्ञप्ति सहित कई तरह की कागजात भी लेकर चले गए। 


वहीं इसी वार्ड में रोशन कुमार के घर का दरवाजा तोड़कर नगद 10 हजार व 20 हजार रूपये की जेवरात की चोरी कर ली। गृहस्वामी ने बताया कि बक्से में रखा अन्य कागजात की भी चोरी कर ली। इसी वार्ड में रामप्रसाद यादव के घर का भी ताला तोड़कर लगभग 01 लाख रूपये मूल्य के जेवरात सहित 5000 रूपये नगद चुरा लिए। इसी वार्ड के रोशन कुमार के यहां भी चोरों ने घर का निशाना बनाते हुए बक्सा तोड़कर नगद 10 हजार व जेवरात की चोरी की। वार्ड नंबर 15 गेल्हिया निवासी योगेंद्र यादव के घर में भी अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए घर का दरवाजा तोड़ कर अलमीरा में रखा 11000 नगदी व 03 लाख रूपये की जेवरात चोरी की। 


घटना को लेकर गांव में लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गयी। पुलिस छानबीन में जुटी है। 


कोई टिप्पणी नहीं