Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : राष्ट्रपति से सम्मानित हुआ राघोपुर के सूर्यप्रकाश

सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के रामविशनपुर पंचायत निवासी पूर्व मुखिया स्व कुशेश्वर प्रसाद दास एवं वर्तमान मुखिया शकुंतला देवी के पौत्र सूर्यप्रकाश कुमार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित किए जाने के बाद प्रखंड क्षेत्र सहित जिले वासियों में हर्ष का माहौल है। दरअसल स्काउट एंड गाइड के तहत फारबिसगंज स्थित अपने विद्यालय से राज्य पुरस्कार के लिए नामित होने के बाद गत 14 नवंबर को सूर्यप्रकाश को राष्ट्रपति भवन दिल्ली बुलाया गया था, जहां उन्हें महामहिम राष्ट्रपति के हाथों पुरस्कृत होने का सौभाग्य मिला। वहीं सूर्यप्रकाश ने बताया कि अभी वह वर्ग छह का छात्र है। वह आईपीएस बनकर देश सेवा करना चाहता है।


 सूर्यप्रकाश की इस सफलता पर सत्य नारायण माधोगड़िया, बिरेन्द्र दास, बबलू दास, उमेश यादव, अशोक दास, अताउर रहमान, अभिनंदन दास, अमन दास, अमरेश यादव, मो असफाक, संजय मुखिया, सत्तो मंडल, शंभु दास, बिंदेश्वरी मंडल, मो निजामुद्दीन, शिबू मंडल, महेंद्र मंडल, रवि पंडित, सूरज पंडित, विशेश्वर मंडल, पवन मंडल सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है। 


कोई टिप्पणी नहीं