Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राष्ट्रीय लोक अदालत में 02 करोड़ 73 लाख 08 हजार 900 रूपये की हुई वसूली

सुपौल। व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसका उद‍्घाटन प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश एडीजे प्रथम निशिकांत ठाकुर, जिलाधिकारी कौशल कुमार, प्रधान न्यायाधीश बैष्णो शंकर मेहरोत्रा, एसपी शैशव यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में हेल्प डेस्क बनाया गया। वहीं वादों के निपटारे को लेकर 12 बैंच का गठन किया गया था। सभी बैंचों पर न्यायिक पदाधिकारी मौजूद थे। न्यायालय परिसर में मेडिकल टीम की नियुक्ति भी की गयी थी। वहीं लोक अदालत को लेकर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे।


 मौके पर एडीजे टू सुनील कुमार, विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम संदीप अग्निहोत्री, एडीजे षष्टम बृज किशोर सिंह, संतोष कुमार दुबे, अरविंद मिश्रा, गुरुदत्त शिरोमणि, आयुषी चौधरी, निशित देव, सुधीर कुमार, आदित्य प्रकाश, चंदन कुमार, सर्वेश कुमार झा, पंकज झा, आलोक कुमार आदि मौजूद थे। स्वागत भाषण तरुण कुमार झा सचिन जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन रणविजय कुमार, एडीजे तृतीय ने किया। जबकि संचालन भगवानजी पाठक ने किया। लोक अदालत में सुपौल और वीरपुर में प्रीलिटिगेशन एवं पोस्ट लिटिगेशन के कुल 1403 मामले का निष्पादन किया गया। जिसमें 02 करोड़ 73 लाख 08 हजार 900 रूपये की वसूली की गयी। वहीं बैंक के कुल 984 मामलों का निष्पादन किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं