Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : भाजपा मंडल कार्य समिति की बैठक में 22 लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

सुपौल। बाढ़ आश्रय भवन किशनपुर में भाजपा पूर्वी भाग की मंडल कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को मंडल अध्यक्ष विद्यानंद साह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कि गई। बैठक के दौरान 22 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। बैठक में लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र को मजबूत करें। बैठक में आठ शक्ति केंद्र प्रभारी के नामों की घोषणा की गयी। कटरा कदमपुरा पंचायत के शक्ति केंद्र के प्रभारी जगदीश यादव को बनाया गया। अन्दौली और मेहासिमर पंचायत के शक्ति केंद्र प्रभारी मंडल अध्यक्ष विद्यानंद साह को बनाया गया। इसके अलावा मलाढ पंचायत के शक्ति केंद्र प्रभारी विनोद कुमार चौधरी को बनाया गया। ब्रह्म नारायण सेठ को तुलापट्टी और सुखासन पंचायत को शक्ति केंद्र प्रभारी बनाया गया। आमोद झा को राजपुर और करहैया पंचायत का प्रभारी बनाया गया। लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल ने कहा कि बूथ जीतो चुनाव जीतो की तर्ज काम करना होगा। इसके बाद ही हमलोग सुपौल में कमल खिलाने में सफल होंगे। जिला अध्यक्ष नरेंद्र ऋषि देव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं का पहला कर्तव्य है कि पार्टी के हित के लिए सोचें। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए गए हर योजना के बारे में मतदाताओं को जानकारी देने की बात कही। मंडल अध्यक्ष विद्यानंद साह ने कहा कि पार्टी के निर्देश का शत प्रतिशत पालन किया जाएगा। बैठक में रामचंद्र प्रसाद मंडल, हरे कृष्ण, रामदेव पंडित, देव किशोर शाह, नीतू सुमन, मिथिलेश झा, मनोज कुमार चौधरी, सरिता देवी, रेणु देवी, रामनारायण शर्मा, रघुनंदन शाह, दीपक दीप, राधाकांत झा रविंद्र पासवान, कुमार सिंह, विनोद कुमार मंडल, प्रमोद कुमार चौधरी, जितेंद्र पासवान, वासुदेव शाह, इंद्रदेव साह, ललन मंडल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। 


कोई टिप्पणी नहीं