सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला बुधवार को डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी के कार्यकारिणी का पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला पशुपालन पदाधिकारी, अवर प्रमंडल पशुपालन पदाधिकारी, जिला नोडल पदाधिकारी, पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी के सभी कार्यकारिणी सदस्य एवं अन्य सदस्यों ने भाग लिया। जहां कार्यकारिणी के सदस्यों का गठन आमसभा के माध्यम से पूर्ण किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य पशुओं में हो रहे क्रूरता के निवारण के लिए जिला पशु क्रूरता निवारण सोसाईटी का पुनर्गठन करना था। ताकि पशुओं में हो रहे क्रूरता को रोका जा सके।
पशु क्रूरता रोकने के लिये निवारण सोसाईटी का किया गया पुर्नगठन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं