सुपौल। बीएसएस कॉलेज सुपौल के भौतिक विज्ञान के सेवानिवृत्त एचओडी व विख्यात शिक्षाविद एल.एन. गोप के निधन पर शहरवासियों ने शोक व्यक्त किया है। अधिवक्ता रूद्रप्रताप लाल ने बताया कि उनका निधन हृदय गति रुकने से हो गयी। उनके निधन से शिक्षा के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति है। बताया गया कि उनका निधन पटना में हुआ। दाह संस्कार पैतृक गांव साहिबगंज में 01 फरवरी 2024 को हुआ। मुखाग्नि बड़ा पुत्र संजय कुमार ने दिया। शोक व्यक्त करने वाले में मदन कुमार चौधरी, कमल नारायण यादव, पशुपति पाण्डेय आदि शामिल हैं।
बीएसएस कॉलेज के सेवानिवृत्त एचओडी व शिक्षाविद एल.एन. गोप का हुआ निधन, शहरवासियों ने जताया शोक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं