सुपौल। जिले के बरैल गांव में विद्या दायनि, वीणा वादिनि मां शारदे की आराधना धूमधाम और श्रद्धा भाव से की गई। श्रद्धालुओं ने गुरुवार को मां सरस्वती की प्रतिमा का विधान पूर्वक विसर्जन किया। इस दौरान माता की प्रतिमा को सजाकर वाहन पर रखकर जुलूस निकाला गया। प्रतिमाओं के विसर्जन के पूर्व पंडालों में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मां सरस्वती को नम आंखों से लोगों ने विदाई दी। भक्तजनों द्वारा गाजे-बाजे के साथ झांकी निकाल कर आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया। जहां भक्तजनों द्वारा माता सरस्वती का जयकारे भी लगाये गये। श्रद्धालुओं द्वारा लगाये जा रहे जयकारे की गूंज से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो गया। नगर भ्रमण के दौरान भक्तजनों ने जम कर रंग व गुलाल उड़ाया। इसके उपरांत मां शारदे की प्रतिमाओं को समीप स्थित नदी में विसर्जित किया। साथ ही छात्रों ने मां सरस्वती से बुद्धि व विद्या भरने की कामना भी की। प्रतिमा विसर्जन के उपरांत प्रसाद वितरण का कार्य संपन्न किया गया। गुरुवार की अहले सुबह छोटे-छोटे बच्चों ने रंग-बिरंगे वस्त्र पहन कर समीप के प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। जहां मां सरस्वती की पूजा अर्चना किया। साथ ही प्रतिमाओं के विसर्जन के कार्य में जुट गये। प्रतिमाओं के नगर भ्रमण को लेकर सजाये जा रहे ट्रैक्टर सहित अन्य वाहन को देख बच्चे काफी उत्साहित नज़र आ रहे थे।
शोभा यात्रा में गुलाल उड़ाकर मां सरस्वती की प्रतिमा का किया विसर्जन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं