Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

अवैध रूप से संचालित क्लिनिक व जांच घरों की हुई जाँच

सुपौल। सिविल सर्जन के निर्देशानुसार किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित विभिन्न क्लिनिक व जांच घर का धाबा दल द्वारा जांच किया गया। जांच शुरू होते ही फर्जी क्लिनिकों के संचालक क्लिनिक का बोर्ड हटाकर क्लिनिक बंद कर फरार हो गया। जांच टीम में शामिल डॉ अभिषेक कुमार सिन्हा, राजस्व अधिकारी रविकांत एवं पुलिस पदाधिकारी धर्मेंद्र सिंह के द्वारा विभिन्न नर्सिंग होम एवं जांच घर का जांच किया गया। जहां नेशनल अल्ट्रासाउंड, कोसी पैथोलॉजी एवं साईं पैथोलॉजी खुला था। इसके अलावे अन्य क्लिनिक व जांच घर पर ताला लगा हुआ था। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सिन्हा ने बताया कि बाजार स्थित कुल 16 नर्सिंग होम व जांच घर का जांच किया गया। जिसमें नेशनल अल्ट्रासाउंड व कोसी पैथोलॉजी एवं साईं पैथोलॉजी खुला पाया गया। जिसका कागजात जांच में सही पाया गया। बताया कि बंद क्लिनिक व जांच घर के संचालक द्वारा बोर्ड तक हटा दिया गया था। जिसका रिपोर्ट विभाग को भेजा जा रहा है। 


कोई टिप्पणी नहीं