सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के तेकुना पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 12 स्थित दहियार टोला में बुधवार की दोपहर अगलगी की घटना में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। इस घटना में 06 परिवारों के लगभग एक दर्जन घर जल कर राख हो गया। घटना में वकील यादव, बबलू यादव, अनिल यादव, सुनील यादव, पिंटू यादव, पोपीन यादव के घर जले हैं। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका। यह घटना जिस वक्त हुई, उस वक्त तेज पछिया हवा बह रही थी। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलती गई कि लोग जब तक हो-हल्ला कर अन्य लोगों की इसकी जानकारी देते, तब तक आग कई घरों को अपनी लपेट में ले लिया। ग्रामीण जब आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी एक सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। अगलगी की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पाने लिए तीन-तीन थाने प्रतापगंज, छातापुर व अन्य थाना से दमकल की सहायता के साथ-साथ ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इस घटना में लगभग 15 लाख से अधिक मूल्य की संपत्ति के जलने का अनुमान जताया जा रहा है। संयोग यह था कि इन 06 परिवारों के अतिरिक्त अन्य परिवारों के घरों की दूरी अत्यधिक थी। नहीं तो और घर भी जल जाता। घटना की सूचना मिलते ही मुखिया मनोज मरीक स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों को घटना की सूचना दी। तत्पश्चात दमकल की गाड़ियां पहुंची और इकठ्ठी भीड़ ने भी आग पर नियंत्रण की तत्परता दिखाई।
प्रतापगंज : तेकुना वार्ड नंबर 12 दहियार टोला में लगी आग, आधा दर्जन परिवारों के एक दर्जन घर जले, 15 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं