Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

महागठबंधन की बैठक में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दल के चुनावी अभियान में जुटने का किया आह्वान



सुपौल। जिला कांग्रेस कार्यालय स्थित महागठबंधन चुनाव कार्यालय में बुधवार को राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार रमण की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के महागठबंधन कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में महागठबंधन प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल, विधान पार्षद डॉ अजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव सहित महागठबंधन में सम्मलित सभी दलों के अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक में मौजूद अध्यक्षों ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए वर्तमान लोकसभा चुनाव के संदर्भ में सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर दल के चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया। सुपौल लोकसभा प्रभारी सह विधान पार्षद डॉ सिंह ने कहा कि वर्तमान लोकसभा चुनाव भिन्न है। एक तरफ सांप्रदायिक ताकतें देश में अलगाव और नफरत का वातावरण बना कर देश को विभाजन के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के नेता लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी एवं तेजस्वी यादव ने एकजुट होकर वैसी शक्ति से लड़ने का संकल्प लिया है।


 इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार, राजद जिलाध्यक्ष संतोष सरदार, पीताबंर पाठकयादव, लव यादव, ई विद्याभूषण, सोनी कुमारी, रविंद्र यादव, प्रवीण मंडल, नीतीश मुखिया, अरविंद शर्मा, चंदेश्वरी यादव, बुधन सादा, राम सागर पासवान, सुरेश यादव, ललन यादव, मो उस्मान, राजेश्वर मुखिया, रंजीत मुखिया, रामरूप मुखिया, सुरेंद्र यादव, सायरा खातून, पप्पू प्रवीण, सीताराम मंडल, सत्यनारायण यादव, जय प्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं