Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर विभिन्न वार्डों में चलाया गया जागरूकता अभियान, एसडीएम ने दिलाया शपथ

सुपौल। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए वैसे मतदान केंद्र जहां पर पिछले चुनावों में कम मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था। वहां पर मतदान का प्रतिशत बढ़ाने हेतु विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन प्रतिदिन अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं विभिन्न वार्डों में किया जा रहा है। इसी क्रम में वार्ड संख्या में 17 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम मैरिज हॉल के परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें उस वार्ड के मतदाता उपस्थित थे। साथ ही वार्ड संख्या 01 में भी आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 251 पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें उसे क्षेत्र के अधिकतर मतदाता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में मतदाताओं को मतदान करने हेतु शपथ अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा दिलवाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। ताकि सुपौल लोकसभा क्षेत्र में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाया जा सके। कुछ स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया कि इन वार्डों के कुछ लोग रोजगार के लिए दुबई चले जाते हैं। कुछ लोग दिल्ली पंजाब चले जाते हैं। जिसके कारण वह लोग वोट नहीं गिरा पाते हैं। इसलिए वोटिंग का प्रतिशत नीचे रहता है। इस पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वैसे लोग जो अपने घर पर हैं और उनके द्वारा वोट नहीं किया जाता है। उनको प्रेरित करने की आवश्यकता है। अनुमंडल पदाधिकारी एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा सभी से अनुरोध किया गया कि वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए उन लोगों को मतदान के दिन मतदान करने हेतु प्रेरित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में उसे क्षेत्र की महिला पर्यवेक्षक, सेक्टर दंडाधिकारी, विकास मित्र एवं अन्य सभी कर्मी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं