Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मरौना : एक दिवसीय खरीफ कर्मशाल सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, किसानों को मोटे अनाज की खेती के प्रति किया गया जागरूक



सुपौल। मरौना प्रखंड कार्यालय स्थिति ई किसान भवन बेलही में एक दिवसीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी कृत्यानंद कुमार, अनुमंडल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मनीष कुमार लाल, प्रखंड कृष‍ि पदाधिकारी अरविंद कुमार रवि, पैक्स अध्यक्ष राज नारायण निराला, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अमरदेव कामत, प्रखंड क़ृषि समन्वयक अशोक कुमार राय, क़ृषि सलाहकार सुशील वर्मा सहित अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन क़ृषि समन्वयक अशोक राय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल क़ृषि पदाधिकारी कृत्यानंद कुमार ने कहा कि किसान मोटे अनाज के रूप में मक्का, ज्वार, बाजरा, कोदो, चीन आदि का खेती कर मालामाल हो सकते हैं। इसकी खेती करने पर विभाग द्वारा किसानों को अनुदान भी दिया जा रहा है।
जैविक खेती के माध्‍यम से किसान कमा सकते हैं अधिक मुनाफा
बीएओ श्री रवि ने कहा कि किसान बिहार कृषि एप्प को अपने एंड्राइड फोन में लोड करके विभागीय विभिन्न कल्याणकारी योजनों की जानकारी आसानी से घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। किसान अपने खेतों की मिट्टी जांच करवा कर जैविक खेती के माध्‍यम से कम पैसा में अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। अनुमंडल मत्स्य प्रसार पदाधिकारी मनीष कुमार लाल ने कहा कि किसान मछली पालन का निःशुल्क परीक्षण प्राप्त कर अपने खेतों में मछली पालन कर सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा अनुदान की भी व्यवस्था की गई है। पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अमरदेव कामत ने कहा क‍ि जल जीवन हरियाली को देखते हुए सबों को पौधारोपण के साथ-साथ पौधा का संरक्षण करने का भी दायित्व बनता है। प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राज नारायण निराला ने कहा कि पलायन को रोकने का एक मात्र जरिया खेती ही है। जो किसानो को प्रशिक्षण से सफल हो सकता है। किसान पैक्स के माध्यम से अपना अनाज बेचकर बजार में हो रही कालाबाजारी से बच सकते हैं। कार्यक्रम में बीज विस्तार योजना, बीज उपचार योजना, मृदा जांच सहित अन्य योजनाओं के बारे विस्तृत रूप से बताया गया। मौके पर किसान सलाहकार, जीविका दीदी सहित दर्जनों प्रगतिशील कृषक मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं