Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भोलेनाथ के शिवलिंग स्थापना हेतु निकाली गयी भव्‍य कलश यात्रा



सुपौल। सदर प्रखंड के चकडुमरिया में श्रीश्री 108 बाबा ब्रह्मस्थान में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग स्थापना हेतु 108 कन्या एवं महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा चकडुमरिया बाबा ब्रह्मस्थान से चल कर बसुआ फाटक के समीप कोसी नदी पहुंच कर कलश में जल भरा। मंदिर निर्माण बमभोला शर्मा के द्वारा करवाया गया। कार्यक्रम में बमभोला शर्मा के समस्त परिजन एवं ग्रामवासियों की सहभागिता रही। कलश यात्रा में उषा देवी, सावित्री देवी, सरोज देवी, रूबी देवी, आशा कुमारी, रंजन देवी, गीता देवी, शांति देवी, अर्चना कुमारी, सुशीला देवी, जगतारण देवी, नेहा कुमारी, मीणा देवी, मुन्नी देवी, रेखा देवी सहित बड़ी संख्‍या में भक्तजन शामिल हुए। मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अशोक सम्राट, अरूण शर्मा, अरविंद शर्मा, दिगंबर शर्मा, कमल शर्मा, विक्रम शर्मा, विनय शर्मा, आशीष कुमार, रामविलास शर्मा, संजीत शर्मा, ब्रह्मदेव यादव, विद्यानंद मंडल, जयकृष्ण यादव, बिंदे मंडल सहित अन्‍य ग्रामीणों का सहयोग रहा। 

कोई टिप्पणी नहीं