Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : लूट व आर्म्स एक्‍ट सहित आधा दर्जन मामलों में फरार चल रहे अभियुक्‍त गिरफ्तार



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने लूट और आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त भूषण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना के कांड संख्या 237/2021, 25 जुलाई 2021, को आर्म्स एक्ट के तहत फरार अभियुक्त भूषण कुमार, पिता उमेश यादव, निवासी सिकियाही वार्ड संख्या 06, थाना त्रिवेणीगंज, जिला सुपौल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा चलाए गए अभियान के अंतर्गत की गई है। भूषण कुमार के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया कि लूट व आर्म्स एक्ट के वांछित अभियुक्त भूषण पर लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। बताया कि त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 489/2022, पिपरा थाना कांड संख्या 352/2023, राघोपुर थाना कांड संख्या 68/2024, त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 146/2024, त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 203/2024 दर्ज है। बताया कि भूषण कुमार की गिरफ्तारी से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने में सहायता मिलेगी। अभियुक्त के खिलाफ पहले से दर्ज मामलों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं