Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वन महोत्‍सव के अवसर पर डीएम ने किया पौधारोपण, लोगों को किया पर्यावरण के प्रति जागरूक


सुपौल। जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा जिला मुख्यालय अन्तर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय में वन महोत्सव 2024 के अवसर पर पौधारोपण किया गया। इस अवसर विद्यालय के प्रांगन में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम के द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया गया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी, पुलिस उपधीक्षक (मुख्यालय), प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय एवं अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं