सुपौल। भारतीय जनता पार्टी पूर्वी मंडल के सदस्यता महाअभियान कार्यशाला की बैठक अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर विश्वास ने सदस्यता अभियान की चर्चा की। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का आग्रह किया।
प्रवक्ता रणधीर ठाकुर एवं जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक ने कहा कि कार्यकर्ता के बदौलत ही भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। पुन: उसी मुकाम पर पार्टी की प्रतिष्ठा को कायम रखने हेतु दिन-रात काम कर सदस्यता अभियान को सफल बनाने में कामयाब होंगे।
बैठक में संजय चौधरी, संतोष मंडल, रमेश प्रसाद मंडल, चंदेश्वर साह, बौआ मंडल, सुकदेव मंडल, ललन कुमार, शंभु शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद मेहता, विष्णु कुमार, रविंद्र कुमार साह, राजेंद्र प्रसाद मेहता आदि मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं