Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : अनुमंडलीय अस्पताल का एसडीओ ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा




सुपौल। निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली का अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के क्रम में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित पाए गए। एसडीओ ने वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों से सीधे फीडबैक लेकर सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया।

इस दौरान अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से घूम रहे एक स्थानीय युवक से भी पूछताछ की गई, जिसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देने की बात कही गई।

निरीक्षण के समय उपाधीक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार, बैजू कुमार, अरफा जबीं, अरविंद चौधरी, एस.एन. राय सहित अन्य कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी पर मौजूद रहे। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी एसडीओ के साथ मौजूद थे। एसडीओ ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं