![]() |
| लोक अदालत में PNB |
समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के मंडल प्रमुख राजेश
कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। पंजाब नेशनल बैंक लौकहा शाखा प्रबंधक शिल्पी
पराशर, त्रिवेणीगंज शाखा प्रबंधक शंकर सुमन, सिमरी शाखा प्रबंधक
मनमोहन झा, बसबिट्टी शाखा प्रबंधक पूर्णेंदु कुमार, पिपराखुर्द शाखा प्रबंधक बीरेंद्र कुमार, महद्दीपुर शाखा
प्रबंधक गुड़िया कुमारी, सुपौल शाखा प्रबंधक चंदन कुमार और भैरोपट्टी
शाखा प्रबंधक निशांत शेखर सहित बैंक के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं अधिवक्ता रुद्र
प्रताप लाल समेत कई अधिवक्ता और गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण वसूली, चेक बाउंस, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति, विद्युत बिल सहित अन्य विभिन्न प्रकार के लंबित प्रकरणों का त्वरित
निपटारा किया जाता है। यह आयोजन न्याय प्रक्रिया को सरल, सुलभ
और कम खर्चीला बनाने का एक प्रभावी माध्यम है।

कोई टिप्पणी नहीं