Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

100% अपलोडिंग कार्य पूरा करने वाले बी.एल.ओ. का हुए सम्मानित


सुपौल। सुपौल प्रखंड (जिसमें 43 सुपौल और 42 पिपरा सुपौल अंश शामिल हैं) के वे पहले 15 बूथ लेवल अधिकारी (BLOs), जिन्होंने निर्धारित समय-सीमा के भीतर 100% अपलोडिंग कार्य पूरा किया, उन्हे सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बी.एल.ओ. को उनके समर्पण और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनका कार्य निर्वाचक सूची को सटीक और समय पर अपडेट करने में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बी.एल.ओ. से आग्रह किया कि वे इसी तरह अपने दायित्वों का पालन करें और निर्वाचक डेटा को सटीक, पूर्ण और समयनिष्ठ बनाए रखने में सहयोग दें।

सम्मान समारोह में बी.एल.ओ. के साथ प्रखंड के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी उपस्थितों को बताया कि इस प्रकार की सकारात्मक पहल और समयबद्ध कार्यनिष्ठा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करने में सहायक होती है।

बी.एल.ओ. को प्रमाण पत्र और प्रशस्तिपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रखंड प्रशासन ने यह भी कहा कि भविष्य में अन्य बी.एल.ओ. के लिए यह उदाहरण और प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं