Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिमराही : भाजपा नगर इकाई द्वारा शक्ति केंद्र कार्यशाला आयोजित, लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को किया गया प्रेरित


सुपौल। भारतीय जनता पार्टी की सिमराही नगर इकाई द्वारा मंगलवार को नगर स्तरीय शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के विभिन्न शक्ति केंद्रों से सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन के प्रति अपना समर्पण और उत्साह प्रदर्शित किया।

कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत होते हैं, और उनकी सक्रियता ही चुनावी सफलता की कुंजी है। कार्यशाला में संगठनात्मक अनुशासन और कार्यसंस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय सह प्रभारी सत्येंद्र राय, जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बैद्यनाथ भगत उपस्थित थे। अपने संबोधन में नेताओं ने भाजपा की विचारधारा, संगठन की संरचना और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठित और सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सीमा कुशवाहा एवं जिला मंत्री स्मृति कुमारी ने भी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक और सजग रहने की प्रेरणा दी। कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और आगामी चुनावों के लिए उन्हें मानसिक रूप से तैयार करना रहा।

कार्यक्रम का मंच संचालन नगर महामंत्री प्रशांत वर्मा ने किया। मौके पर सुमित महतो, कृष्ण दास, वीरेंद्र पासवान, अविनाश चौधरी, किशोर दास, गणेश कुमार मंगलम, शुभम कुमार, चंदन कुमार, मो. अकरम, विस्तारक मनोज कुमार, आशीष चौधरी, शाहिद, रेखा, रंजू, मंजू, संगीता सरदार, कविता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं