Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारतीय नाई समाज ने श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती

 


सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित धतालदास ठाकुरबाड़ी में भारतीय नाई समाज द्वारा भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव नारायण ठाकुर ने की। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। पूरे परिसर में “जननायक अमर रहें” के नारों से भावपूर्ण वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति कृष्णदेव ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के अधिकारों की बुलंद आवाज थे। उन्होंने पिछड़े, अति पिछड़े एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया। कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और निःस्वार्थ जनसेवा का प्रतीक रहा, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

वहीं जिलाध्यक्ष शिव नारायण ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया। वे सदैव शोषितों, किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ खड़े रहे। उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं और सामाजिक न्याय की दिशा में मार्गदर्शक का कार्य करती हैं। उन्होंने युवाओं से कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही समाज में शिक्षा के प्रसार, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विशेष जोर दिया गया।

आयोजन के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के दिखाए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता व समरसता को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय नाई समाज के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं