सुपौल। बाल उद्यान परिसर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी सुपौल के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने की। कार्यक्रम का संचालन सेवा पखवारा कार्यक्रम के जिला प्रभारी,भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अशोक सम्राट ने किया। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी की प्रतिमा के सामने मौन धारण कर पुष्प माला अर्पित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश से प्रभारी के रूप में विधान परिषद सदस्य घनश्याम ठाकुर उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने हाथ में तख्ती लिए हुए थे जिस पर स्लोगन था महात्मा गांधी अमर रहे, लाल बहादुर शास्त्री अमर रहे। गांधी जी का नाम भुनाते,भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाते। उनकी कथनी- करनी में फर्क है, बिहार बन रहा नर्क है। पीएफआई पर बैन, लालू-नीतीश क्यों बेचैन। गांधी जी के सात सिद्धांतों की बात करते हो, उन्हें अपनी झूठ से कुचलते हो। बापू हम शर्मिंदा हैं सिद्धांत विहिन राजनीति जिंदा है। पल-पल कुर्सी के लिए पलटेगा, क्या खाक बिहार की तकदीर बदलेगा, सहित कई स्लोगन थे।
इस कार्यक्रम के बाद खादी वस्त्र की खरीदारी की गई। कार्यक्रम में जिला प्रभारी अनुरंजन झा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर, डॉ विजय शंकर चौधरी, जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सुरेश सुमन यादव, कुणाल ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुशील मोदी, सरोज झा, सुशील चौधरी, गौरव गुप्ता, सुमन चंद, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नलिन जयसवाल, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रकाश झा, सुमन झा, रणधीर ठाकुर, नगर अध्यक्ष महेश देव, जयंत मिश्रा, प्रवीण कुमार झा, दीपक दुबे, सुनील मंडल, गौरी शंकर मंडल, विमलेंदु ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं