Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

मुहर्रम को लेकर छातापुर में पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील



सुपौल।  आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को छातापुर में पुलिस-प्रशासन की ओर से मुख्य सड़कों पर फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को शांति, भाईचारे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। फ्लैग मार्च में जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आर. एस., त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ विभाष कुमार सहित प्रखंड प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में सशस्त्र पुलिस बल शामिल रहे।

इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जून को जिले के विभिन्न प्रखंडों में मुहर्रम जुलूस निकाले जाएंगे। जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि बिना लाइसेंस किसी भी स्थिति में मुहर्रम जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी। थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि अब तक 16 स्थानों के लिए जुलूस का लाइसेंस जारी किया जा चुका है। जिन समितियों ने अब तक लाइसेंस नहीं लिया है, वे शीघ्र थाना के माध्यम से आवश्यक अनुमति प्राप्त कर लें। बिना लाइसेंस जुलूस निकालने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फ्लैग मार्च में बीडीओ डॉ. राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं