अररिया। शनिवार को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश कार्यालय पटना में पद्मभूषण स्व० रामविलास पासवान की दूसरी पुण्यतिथि बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर आरफीन रहमानी को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मौके पर मौजूद प्रदेश अध्यक्ष सह समस्तीपुर सांसद श्री प्रिंस राज एवं व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता के हाथों मनोनयन पत्र दिया गया।
आरफीन रहमानी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने से सीमांचलवासियों ने काफी हर्ष व उल्लास प्रकट किया एवं बधाई दी है। आरफीन रहमानी ने कहा कि उन्हे पार्टी द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई और वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के सिद्धांत को मानते हुए पार्टी को आगे ले जाने का काम करेंगे। मौके पर उपस्थित अररिया जिलाध्यक्ष मोहम्मद मजहर आलम, जिला उपाध्यक्ष तारिक अनवर, दलित सेना के जिलाध्यक्ष रामेश्वर पासवान, फतेह चंद पासवान, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष आरफीन अंसारी, युवा जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार सुमन एवं सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।


कोई टिप्पणी नहीं