Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

देश के स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की हुई थी स्थापना : जिलाध्यक्ष

सुपौल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 139वां स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव ने की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्र गान गाया गया। समारोह में उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन को गति प्रदान करने के उद्देश्य से आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कि गई थी। देशवासियों ने कांग्रेस के नेतृत्व में आंदोलन किया परिणाम स्वरूप देश को लंबी लड़ाई लड़ने के बाद स्वतंत्रता प्राप्त हुई। कांग्रेस एक संस्था या पार्टी नहीं है। बल्कि एक विचार एवं संस्कार है। कांग्रेस संस्था से जुड़े लोग कभी भी राष्ट्रीय हित के सिद्धांतों के साथ समझौता नहीं कर सकते हैं, वर्तमान समय मे भी कांग्रेस सभी राष्ट्र विरोधी ताकतों से संघर्ष करने की क्षमता रखते हैं। वर्तमान में कुछ ताकते देश में साम्प्रदायिक सौहार्द को समाप्त करने के षड्यंत्र चला रहे है। मौके पर कांग्रेसजनों ने प्रतिज्ञा ली कि वैसी शक्तियों के साथ हम सख्ती से लड़ेंगे और वैसी ताकतों के मंसूबे को सफल नहीं होने देंगे। मौके पर जय प्रकाश चौधरी, नरेश कुमार मिश्र, संजीव यादव, सुभाष प्रसाद सिंह, जितेंद्र झा, अभय कुमार तिवारी, पीतांबर पाठक, शिव नंदन यादव, मो उस्मान आज़ाद, मो सदरे आलम, लक्षमण झा, सोनू आज़ाद, कैशर आलम, कमल राम, हीरा झा, रामचंद्र सिंह, पंकज कुमार मिश्र, दिनेश साह, मो महिउद्दीन, आशा देवी, सविता सिंह, शिव शंकर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। 



कोई टिप्पणी नहीं