सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र के तुलापट्टी पंचायत स्थित लालपट्टी वार्ड नंबर 02 में शनिवार की शाम एक 11 वर्षीया लड़की की पोखर में डूबने से मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजेश मंडल की पुत्री आरती कुमारी गांव के ही पोखर में मछली मार रहे लोगों को देखने गयी थी। जहां वे कुछ देर रुकने के बाद पोखर के दूसरे किनारे पहुंच कर पैर धोने लगी। इसी क्रम में पैर पिसलने से वह गहरे पानी में डूब गयी। शाम तक जब वह घर नहीं पहुंची तो उसकी खोजबीन परिजनों ने शुरू की। काफी खोजबीन करने के बाद भी वह नहीं मिली तो मछली मारने वाले लोगों ने बताया कि एक बार आरती को पोखर पर देखे थे। जहां स्थानीय लोगों के साथ परिजन पहुंचे। जलकुंभी हटाने पर देखा की आरती जलकुंभी में फंसी है। जहां उसकी सांसें नहीं चल रही थी। घटना की सूचना पिपरा पुलिस को दी गई। देर रात हो जाने के बाद पुलिस रविवार की सुबह पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही आरती का शव घर पहुंची। परिजनों में कोहराम मच गया। माता रुक्मणि देवी, भाई राहुल कुमार तथा दादा-दादी का रो- रोकर बुरा हाल हो गया।
पिपरा : पोखर में डूबने से बच्ची की हुई मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं