Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : प्रतिबंधित दवा बेचने के आरोप में मेडिकल एजेंसी संचालक गिरफ्तार

सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के भपटियाही बाजार के राजेश मेडिकल एजेंसी के संचालक राजेश कुमार साह को भपटियाही थाना पुलिस ने मंगलवार की रात भपटियाही बाजार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि राजेश मेडिकल एजेंसी के संचालक राजेश कुमार साह के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवा बेचने का आरोप है। 18 सितंबर 2023 को विश्वकर्मा पूजा के दिन पुलिस ने चांदपीपर गांव में उप शाखा नहर के पास एक ऑटो से 1197 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया था। मामले को लेकर भपटियाही बाजार के राजेश कुमार साह, चांदपीपर गांव के गोपाल कुमार यादव और सरायगढ़ गांव के ऑटो चालक सह ऑटो मालिक अनिल कुमार यादव के विरुद्ध भपटियाही थाना कांड संख्या150/23 दर्ज किया गया था। जिसको लेकर भपटियाही थानाध्यक्ष ने राजेश कुमार साह के घर छापेमारी अभियान चलाकर राजेश कुमार साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों को भी पुलिस पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। जल्द ही घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर ली जाएगी। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहे पर प्रतिबंधित कफ सिरप एवं टैबलेट अवैध रूप से धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा छापेमारी अभियान नहीं चलने के कारण नशा युक्त कफ सिरप और टैबलेट का धंधा दिनों दिन फल फूल रहा है। जिसका शिकार युवा पीढ़ी हो रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं