Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : छितनई की घटना को अंजाम दे रहे अपराधी को रोका तो मार दी गोली

सुपौल। पिपरा थाना क्षेत्र में एनएच 327 ई सड़क मार्ग पर छितनई कर रहे अपराधियों को रोकना एक महादलित को भाडी पर गया। बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। मामला पथरा दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित मां देवता पेट्रोल पंप के पास बुधवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। घटना से गुस्साये महादलितों ने करीब एक घंटे रोड जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। जानकारी अनुसार एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ छितनई की घटना को अंजाम दे रहे थे। तभी पथरा चौक से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे 45 वर्षीय राजेन्द्र सादा ने छीना झपटी कर रहे बदमाशों को रोका तो बदमाशों ने उन्हीं पर गोली चला दी। गोली राजेन्द्र सादा के बाएं बाह पर लगी इस दौरान बदमाशों ने दो तीन राउंड गोली चलाते हुए पिपरा की ओर भाग गए। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में घायल राजेन्द्र सादा को इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। जहां इलाज जारी है। घटना से गुस्साये महादलितों ने सड़क जाम कर प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे। एक घंटा बाद थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। लोगों का कहना था कि घटना के बाद बदमाशों का बाइक गांव के ही मोहम्मद मन्नान मियां के घर लोगों ने रख दिया और घायल को जब-तक अस्पताल भेजते इस दरमियान बदमाशों ने अपना बाइक लेकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने राजेंद्र सादा पर गोली चलाया है जो बाया हाथ में लगी है इलाज चल रहा है जो खतरे से बाहर है। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार कर ली जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं