Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

कनकनाती ठंड और पछुआ हवा ने लोगों को घरों में दुबककने पर किया मजबूर

सुपौल। पछुआ हवा और कनकनाती ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया है। रविवार को ठंड व शीतलहर ने लोगों के शरीर में कंपकंपी पैदा कर दी। सर्द हवा चलने के कारण कनकनी भी बढ़ गई। ठंड के कारण रविवार को दिन भर लोग अलाव के पास बैठे रहे। जिस कारण बाजारों में भीड़ भार काफी कम दिखी। लोगों को उम्मीद थी कि अब ठंड में कमी होगी। दिन के 12 बजे के बाद हल्की धूप निकलने से हल्की राहत महसूस हुई। लेकिन कुछ ही देर के बाद धूप और छांव की आंख मिचौनी के बीच हल्की-हल्की हवा ने लोगों को फिर से ठंड का एहसास करा दिया। हालांकि सर्द हवा की रफ्तार में कोई कमी नहीं रही। जिससे धूप में भी हवा चलने पर लोगों को कनकनी महसूस होती रही। सुबह में कोहरे की वजह से ठंड में और अधिक वृद्धि देखी गयी। सप्ताह भर से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। हालांकि सूरज ढ़लने के बाद शाम से ही तापमान का पारा लुढ़कने लगा। जिसके बाद लोगों को फिर ठंड का एहसास होने लगा। जिस कारण शाम ढ‍़लते ही लोग अपने-अपने घर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान लोग जगह-जगह अलाव जलाकर बैठे दिखे। खास तौर पर सुबह और शाम के समय कोहरा और बढ़ जाने के कारण सड़कों पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है। सुबह के समय कोहरे के बीच वाहनों का आवागमन मुश्किल साबित होता है। कड़ाके की ठंड की वजह से अस्पतालों में रोगियों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। खास तौर पर सर्दी, बुखार, निमोनिया व कोल्ड डायरिया के मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 26 एवं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।  



कोई टिप्पणी नहीं