Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : अचानक लगी आग में चार घर सहित लाखों की संपत्ति जल कर राख, खुले आसमान के नीचे आये पीड़ित

सुपौल। किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के परसामाधो पंचायत के वार्ड नंबर 08 में सोमवार की देर रात अचानक आग लगने से 04 परिवारों के 04 घर जल गये। इस घटना में 75 हजार नगद सहित 09 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि आग सबसे पहले राजदेव साह के घर में लगी। आग की तपिश महसूस होने पर परिजनों की नींद खुली। इसके बाद परिजन किसी तरह बाहर निकल कर शोर करने लगे। जब तक आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आसपास के घरों को अपने आगोश में लेने लगा। आग की भयावह रूप को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। बाद में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 04 परिवारों के 04 घर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। अगलगी में राजदेव साह के एक घर में सोए उनके पत्नी सोनिया देवी आग के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गयी। जबकि घर में रखा 40 हजार नगद, तीन क्विंटल धान, अनाज, फर्नीचर, जेवरात सहित 03 लाख की सारा सामान जलकर राख हो गया। सुरेंद्र साह के 35 हजार नगद और 04 क्विंटल 50 किलो गेहूं, 40 किलो मुंग, 80 किलो चावल सहित 03 बकरी भी झुलसकर मौत हो गयी। इसके अलावा गणेश साह का एक घर, तीन क्विंटल धान, 40 किलो मूंग, 60 किलो चावल, अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित 02 लाख का सामान जलकर राख हो गया। जबकि विरेन्द्र साह के एक घर, डेढ़ क्विंटल धान, अनाज, जेवरात, फर्नीचर, दो लाख का सामान आग में जलकर नष्ट हो गया। अगलगी की घटना के बाद सभी पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। सीओ संध्या कुमारी ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है। स्थल जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। रिपोर्ट के अनुसार सभी पीड़ितों को सहायता राशि दी जाएगी। पंचायत के मुखिया राजकुमार साह और प्रतिनिधि आदि पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाते सहयोग का आश्वासन दिया। 


कोई टिप्पणी नहीं