Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को दी गयी विदाई

सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड संसाधन केंद्र के सभागार में बुधवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी डॉ लाल कुंद कुमार के सेवानिवृति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुमरीत कन्या मॉडल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण देव रजक ने की। विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान, बीपीआरओ शिल्पा कुमारी, प्रखंड के सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, बीआरपी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद सुमरीत कन्या मॉडल मध्य विद्यालय की छात्रा सपना कुमारी, पूजा कुमारी तथा कोमल कुमारी द्वारा स्वागत गान गया। बीईओ को उपस्थित पदाधिकारी एवं सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पुष्प माला, पाग, अंगवस्त्र उपहार स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर बीडीओ श्री पासवान ने कहा कि बीईओ साहब हर हमेशा हंसमुख रहते थे। जो भी उनको कार्य दिया जाता था, ससमय कार्य संपन्न कर देते थे। शिक्षकों से भी मधुर व्यवहार रखते हुए बिना दबाव के उनका हौसला अफजाई करते हुए ससमय कार्य करा लेते थे।  
 बीपीआरओ शिल्पा कुमारी ने कहा बीईओ साहब की कार्यशैली बहुत ही उच्च स्तर की थी। वे किसी भी परिस्थिति में विचलित नहीं होते थे। धैर्यपूर्वक कार्य करना जानते थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्री रजक ने कहा कि बीईओ साहब किसी भी विद्यालय में पदाधिकारी के रूप में उपस्थित नहीं होते थे। गलती होने पर किन्हीं को डांटते नहीं थे। बड़े ही प्रेम पूर्वक समझाते थे। यदि किसी से कोई गलतियां हो जाती थी तो वे दंड नहीं देते थे। बल्कि अभिभावक के रूप में समझाते हुए आगे से गलती नहीं करने का हिदायत देते थे। समारोह को प्रधानाध्यापक सतीश मंडल, ब्रह्मानंद कुमार, राजीव कुमार, अरुण मंडल, राजेश चौधरी, शोभाकांत देव, गुलाम रसूल, अशोक कुमार अरुण, अमित कुमार ने भी संबोधित किया। अंत में सेवानिवृत बीईओ डॉ कुमार ने अपना विचार प्रकट करते हुई भावुक हो गए। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि उनसे जो भी गलतियां हुई होगी। उसे आप सब माफ कर देंगे। मंच संचालन उत्क्रमित उच्च विद्यालय भवानीपुर उत्तर की सहायक शिक्षिका प्रिया पल्लवी कर रही थी। धन्यवाद ज्ञापन मध्य विद्यालय प्रतापगंज के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार चौधरी ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं