सुपौल। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के जिलाध्यक्ष अभय कुमार तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व सीएम श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री बाबू को भारत रत्न मिलना चाहिए। बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह को धरा में गुम हुए 63 वर्ष हो गए। लेकिन राजनीतिक अंधकार के इस युग में स्वच्छ राजनीति की चाह रखने वाले लोगों के लिए आज भी वह प्रकाश स्तंभ के रूप में हैं। अगर भ्रष्टाचार, वंशवाद, जातिवाद जैसे राजनीतिक बीमारियों से बचाना है तो श्री बाबू के आदर्शों पर चलना ही एक मात्र उपाय है। वे भारत रत्न के स्वाभाविक हकदार थे। इससे उनको वंचित रखना बिहारी स्वाभिमान के खिलाफ है। दलितों के प्रति उनके प्रेम का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण देवघर के मंदिर में दलितों के साथ पूजा करना है। जमींदारी उन्मूलन का काम उन्होंने किया। विकास के प्रति प्रतिबद्धता का नजीर सिंदरी बोकारो इस्पात संयंत्र पतरातू थर्मल पावर बरौनी रिफाइनरी फर्टिलाइजर और थर्मल पावर डालमिया नगर उद्योग समूह अशोक पेपर मिल, दर्जनों चीनी कारखाने है। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष आनंद किशोर ठाकुर उर्फ साधु ठाकुर, चंद्रिका देवी, लक्ष्मण ठाकुर, विजय ठाकुर, संजय ठाकुर, विजय शंकर चौबे, भावेश ठाकुर, तुलसी ठाकुर, बबलू ठाकुर, नीरज कुमार सिंह, विजय कुमार, रोशन कुमार, मुकेश कुमार, पिंटू ठाकुर आदि मौजूद थे।
पूर्व मुख्यमंत्री श्री कृष्ण सिंह की भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट ने मनायी पुण्यतिथि
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं