Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

घुरन पंचायत में हुई अगलगी में 200 घर जल कर खाक, करोड़ों की संपत्ति जले

सुपौल। सदर थाना क्षेत्र के घुरन पंचायत में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। मो सुलतान के घर से निकली चिंगारी देखते ही देखते आसपास के लोगों के घर को अपने आगोश में ले लिया। जिससे आग विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग समझ पाते तब तक आग एक वार्ड से दूसरे व तीसरे वार्ड में फैल चुकी थी। घर से निकलता आग के गोले को देख लोगों का दिल दलहने लगा। लोग अपने बाल बच्चे को लेकर इधर उधर भागने लगे। जिस कारण घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। कोसी तटबंध के भीतर बसे इस गांव में मंगलवार की दोपहर तेज धूप के साथ जोरों की पछिया हवा चल रही थी। जो आग को धधकने में घी का काम कर रहा था। एक घर से उड़ कर चिंगारी दूसरे घर पर जा रही थी। लोग आग की तपिश से बचने के लिए इधर उधर भाग रहे थे। आग की भयावता को देख आग पर काबू पाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

इसी बीच आग की सूचना फायर ब्रिगेड टीम को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तक आग और भयावह रूप धारण कर लिया था। जिसे बुझाने में दमकल कर्मियों के पसीने छूटने लगे। वहीं एक वाहन का एनवक्त पर डीजल ही समाप्त हो गया। जिस कारण एक दमकल की गाड़ी किसी काम का नहीं रहा। लोग अपने घर को जलते देख रोते बिलखते रहे। लोग चाह कर भी घर से कुछ नहीं निकाल सके। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है की मो सुलतान से पहली चिंगारी निकली थी। जो पंचायत के वार्ड नंबर 06, 07, 08 एवं 09 में बसे घर करीब 200 से अधिक घरों को जला कर खाक कर दिया। इस घटना में करीब तीन से चार करोड़ की संपत्ति के नुकसान का अंदाजा लगाया जा रहा है। सदर सीओ अलका कुमारी ने बताया कि आग पर काबू पाने में 09 दमकल की मदद ली गयी। मधेपुरा व सहरसा जिले से एक-एक व सुपौल के सात दमकल आग बुझाने में शामिल थे। इसके अलावे गांव के मोटर पंप की भी मदद आग बुझाने में ली गयी। बताया कि स्थिति विकराल है। कितने घर जले व कितनी की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इसका आकलन व पीड़ित परिवार की सूची बनायी जा रही है। वहीं अग्नि पीड़ितों को तत्काल सहायता के लिए कार्यवाही चल रही है।



कोई टिप्पणी नहीं